दो हादसों में 1 की मौत, 5 घायल
धार. लेबड़-जावरा फाेरलेन पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी। क्षतिग्रस्त वाहन।
धार | लेबड़-जावरा फोरलेन पर मंगलवार सुबह दो हादसे हो गए। जिसमें कार सवार एक की मौत हो गई। वही दूसरी घटना में 5 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लेबड़-जावरा फोरलेन पर कानवन थानाक्षेत्र में राजस्थान से इंदौर जा रही कार को केरल से राजस्थान जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार जमुना प्रसाद यादव नि. इंदौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त किया है। दूसरी घटना फोरलेन के सादलपुर थाना क्षेत्र की है। राजस्थान से घूमकर महाराष्ट्र जा रहे परिवार की जीप चालक की झपकी लगने से पलट गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलाें को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।