मराठा समाज भवन में कल से शुरू होगी भागवत कथा
धार | क्षत्रिय मराठा समाज धार द्वारा पट्ठा चौपाटी स्थित समाज भवन में 17 से 23 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक होगी। कथा का वाचन पं. पुरुषोत्तम भारद्वाज करेंगे। समाज संरक्षक हेमेंद्रसिंह राजे पंवार, अध्यक्ष विजय कुमार बांगर, कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तमदास हिरवले आदि ने श्रद्धालुओं से कथा का लाभ लेने की अपील की है।