वैन ने सड़क किनारे चल रही घोड़ी को टक्कर मारी
वैन ने सड़क किनारे चल रही घोड़ी को टक्कर मारी
घाटाबिल्लौद | इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर मंगलवार दोपहर घाटाबिल्लौद से सेजवानी जा रही घोड़ी को वैन ने टक्कर मार दी। घोड़ी सेजवानी के संतोष पिता रामप्रसाद की थी। जिसे उसका बालक रोहन (12) अपने गांव ले जा रहा था। वैन की टक्कर से घोड़ी घायल हो गई। बालक सड़क से साइड में फिका गया। घोड़ी को उपचार के लिए धार ले जाया गया। वैन सवार मनावर के पास सिंघाना का सलीम है। वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।