पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश और केंद्र की उपलब्धियों का बखान कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

प्रदेश और केंद्र की उपलब्धियों का बखान कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा व युवा मोर्चा ने चलो पंचायत प्रवास कार्यक्रम के तहत सुपर 11 कार्यक्रम का आयोजन कर हितग्राहियों का सम्मान किया। देलमी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवानदास मालवीय, हरिराम पटेल देलमी थे। अतिथियों ने योजनाओं के बारे में बताया। सरपंच गेंदालाल पंचानिया, उपसरपंच विजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव मुकेश पोरवाल, नानी बाई डावर (पूर्व सरपंच), नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, कीर्तिमान हरिराम पटेल, अनसिंह पाल, बालुसिंह पाल मौजूद थे। सुपर 11 के अध्यक्ष लोकेश पाल, कार्यकारिणी में जयराम डामोर, किशोर धुंध, मनोहर पटेल, विकास पाल, गौरव पाल, निर्मल पंचानिया, हरीश परमार, सुनील चौधरी, सहदेव बांके, लाखन परमार, हरिओम पाल, अमित चौहान को लिया।

केसूर | भाजपा के शासन काल में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। चाहे वह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना हो या प्रधानमंत्री आवास, तीर्थ दर्शन योजना सहित गांव-गांव में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। यह बात केसूर में चलो पंचायत की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहीं। हितग्राहियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम प्रभारी चतरसिंह ठाकुर बिजूर, लाखनसिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि अशोक चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मोहनसिंह राजावत, सादलपुर मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, फूलसिंह वर्मा, जगदीश जाट, मलखानसिंह तंवर, मांगूसिंह सोनगरा, मंडल महामंत्री राहुल अग्रवाल आदी थे। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पंवार ने किया।

धर्मेंद्र गोयल, तोलाराम, अनूप मकवाना, राजेश सुनेर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश टेबा, अभिषेक सोलंकी, रणजीत कुशवाह आदि मौजूद थे। मुरड़का में अलग-अलग दो स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। जनपद अध्यक्ष प्रकाशराव सावंत ने हितग्राहियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष चरणसिंह, उपसरपंच बलवंतसिंह पटेल, दुलेसिंह जमादार, छतरसिंह पटेल, धनंजय राठौड़, जनपद प्रतिनिधि दिलीप मालवीय मौजूद थे। जानकारी पूर्व सरपंच केसूरसिंह चंदेल ने दी। दूसरे कार्यक्रम में प्रभारी दूलेसिंह डोड पायकुंडा ने हितग्राहियों का सम्मान किया। पार्टी के वरिष्ठ छतरसिंह पटेल, कालिदास वैष्णव, नारायणसिंह सिसौदिया, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी महेंद्रसिंह ने दी।

केसूर में हितग्राहियों का सम्मान करते विधायक।

खबरें और भी हैं...