पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा सेवा यात्रा की पहली वर्षगांठ पर किया सामूहिक श्रमदान

नर्मदा सेवा यात्रा की पहली वर्षगांठ पर किया सामूहिक श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर ककराना घाट पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, सीईओ एमएल त्यागी, जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान के आतिथ्य में वर्षगांठ मनाई गई। नर्मदा सेवा समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। चौहान ने यात्रा के वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएं दी। सीईओ त्यागी ने कहा नर्मदा नदी पेड़-पौधे एवं पहाड़ के कारण जीवित रहती है। नदी किनारे पौधे लगाना और संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। पूजन सामग्री व फूल माला निर्धारित स्थान चढ़ाना चाहिए जिससे प्रदूषण नहीं हो और नर्मदा भी शुद्ध रहे। नर्मदा नदी ही एक ऐसी नदी है जिसके दर्शन मात्र से पाप धूल जाते हैं। कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनपद सीईओ मनीष भंवर, समिति सदस्य, लीला निगवाल, मीना खरत, रीना भादलिया सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। संचालन गोविंद सोलंकी और आभार जिला पंचायत सदस्य बिहारीलाल ने माना।

खबरें और भी हैं...