पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतत खेल शिविर के आयोजन से खिलाड़ियों के खेलों में निखार आता है : चौधरी

सतत खेल शिविर के आयोजन से खिलाड़ियों के खेलों में निखार आता है : चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. खिलाड़ियों से परिचत करते अतिथि।

भास्कर संवाददाता | धार

धार डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में स्व. अरविंद काशिव एवं संदीप कराले स्मृति में आयोजित 31वां ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन धार विभाग प्रचार प्रमुख अरविंद चौधरी एवं सामाजिक समरसता मंच धार विभाग संघ संयोजक महेश अग्रवाल ने किया। अतिथिद्वय का स्वागत कुशल शर्मा, प्रभात तिलवनकर (स्केटिंग), दिव्यांश परमार (क्रिकेट), आशना शर्मा (ताइक्वांडो) ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर पौष्टिक आहार बांटा। संचालन राजेंद्रसिंह चौहान ने किया। आभार प्रमोद फाटक ने माना। शिविर में विभिन्न खेलों में 150 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

खबरें और भी हैं...