पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महावीर स्वामीजी की प्रतिष्ठा 17 अप्रैल 2019 को होगी

महावीर स्वामीजी की प्रतिष्ठा 17 अप्रैल 2019 को होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में समाजजन ने लिया निर्णय

भास्कर संवाददाता | राजगढ़

गुरुदेव राजेंद्रसूरीश्वरजी की पुण्यभूमि राजेंद्र भवन के समीप स्थित महावीर मंदिर में भगवान महावीर स्वामीजी की प्रतिष्ठा आगामी महावीर जन्म कल्याणक दिवस 17 अप्रैल 2019 को होगी। इसकी घोषणा राजेंद्र भवन पर आयोजित सकल जैनश्री संघ राजगढ़ की साधारण सभा में सर्वानुमति से सर्वश्रेष्ठ मुर्हुत के रूप में की गई है। साधारण सभा वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल मामा के आतिथ्य व त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष मणिलाल खजांची व ऋषभदेव मोतिलाल जैन ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलाल कांग्रेसा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रतिष्ठा को लेकर कांतिलाल भंडारी, संतोष चत्तर, मनोहरलाल कांग्रेसा, अनिल खजांची, वीरेंद्र जैन, राजेश कामदार, दिलीप भंडारी, प्रमोद राज, महेंद्र मोदी, हर्ष बाफना, आशीष चत्तर आदि ने विचार रखे। पश्चात तीन अलग-अलग मुर्हूत में एक मुर्हूत महावीर जन्म कल्याणक दिवस का सर्वानुमति से लिया गया। जैसे ही मुर्हूत की घोषणा हुई वैसे ही समाजजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। सभा के शुभारंभ पर तीन नवकार मंत्र का जाप कर जाजम बिछाई गई। मंगलमय गीत संजय जैन चाईस ने गाया। जिससे माहौल महावीरमय हो गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठा के लिए आचार्य नवर|सागरसूरीश्वरजी ने मावा का त्याग किया था। सभा का संचालन दिलीप पुराणी ने किया। अंत में आभार लोकेंद्र मोदी ने माना।

खबरें और भी हैं...