स्कूलों में आए परीक्षा परिणाम की अब हो रही है समीक्षा
धार. गुरुकुल एकेडमी में कक्षा 10 वीं व 12 वीं की छात्रा ने जिले की प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज किया है। कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम श्रेणी में 42 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 17 छात्र उत्तीर्ण रहे। 12वी में वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। 23 छात्र प्रथम श्रेणी में एवं 10 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। 12 वीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 89 प्रति. रहा। इसमें 33 छात्र प्रथम एवं 13 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।
माॅडर्न एकेडमी (हासे) के देवेंद्र पंवार 91, हीरल छापरे 88.8, महिमा जाजमे 88.6, रक्षित चौहान 84.6, पम्मी तंवर 83.2, समृद्धि नीमा 82.4, बलराम सोलंकी 82.4, शिवानी कामदार 80, पीयूष चौहान, 79.6, यशवंत मुलेवा 76.4, मोना यादव ने 75.2 अंक प्राप्त किए। जानकारी संचालक भंवरसिंह सिसौदिया ने दी।
खलघाट | डोंगले पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के 12 में 55 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रद्युमन कमलेश 449 अंक के साथ प्रथम, द्वितीय देवांशु बलवंत 420 अंक, तृतीय स्थान पर हिमांशु रामेश्वर पाटीदार 411 अंक, चतुर्थ स्थान पर रुशाली राधेश्याम 404 अंक, पंचम स्थान पर अभिषेक सुरेश 404 अंक तथा नीरज राम सिंह 396 अंक, अजय महेंद्र 391 अंक, कोमल गवरीराम 377 अंक, आयुष जितेंद्र 375 अंक, प्रद्युमन रूप सिंह 361 अंक, अमन राजेंद्र 367 अंक, अंशुल राजेंद्र 307 अंक, विश्वास विकास 356 अंक के साथ उत्तीर्ण हुए। 10 वीं में प्रथम नंदनी मोहन 434 अंक, द्वितीय मनीष नीलकंठेश्वर 420, तृतीय सनी राजाराम 414, चतुर्थ दीपक आनंदराम 412, शोभित संतोष 390, पायल भारत 384, सोनल धर्मेंद्र 374, ज्योति गजराज 363, हरीश विष्णु 364 तथा नरेंद्र विक्रम ने 341 अंक प्राप्त किए।
मुलथान | निजी स्कूल की आंचल मोहन लाल पाटीदार ने 86 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 43 में से 42 परीक्षार्थी सफल हुए। 15 ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रथम 32, द्वितीय 9, तृतीय 1 स्थान पर रहे।
9 हाईस्कूल और 3 हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
धार| सोमवार को घाेषित किए गए हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणामों के बाद अब उसकी समीक्षा की जा रही है। अच्छी बात यह है कि जिले के 9 हाईस्कूल और 3 हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहां अध्ययनरत सभी बच्चे पास हो गए। सहायक आयुक्त ब्रजेश पांडे के अनुसार जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है उनके प्राचार्यों ने समय के पूर्व और पश्चात अतिरिक्त कक्षाएं लगाई। जिसके चलते परीक्षा परिणाम में अपेक्षाकृत अधिक बढ़ोत्तरी हुई।
जिले में 10वीं अौर 12वी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी
अंकित
बिड़वाल. कक्षा 12 वीं में नगर के निजी विद्यालय के 6 छात्रों ने मेधावी छात्र लेपटॉप योजना में बाजी मारी। शाउमावि बिड़वाल का परीक्षा परिणाम 77.14 प्रतिशत रहा। सरदार पटेल विद्या मंदिर में कक्षा 12 वीं में प्रथम अंकित पिता सुरेश 89.4, द्वितीय अभिषेक बगदीराम 87.8, मुस्कान किशोर 87.6 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे। 85 से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र अंकित सुरेश, अभिषेक बगदीराम, मुस्कान किशोर, हेमलता शैतान, संस्कार अशोक और सपना कन्हैयालाल है। विद्यालय के 6 छात्रों ने संकुल में सर्वाधिक अंक अर्जित कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना में लैपटाप के लिए चयनित हुए। वहीं कक्षा 10वीं में चंचला श्यामलाल ने 90.6 प्रतिशत प्राप्त किए।
धामनोद | पहल ए स्कूल में 10 वीं में श्वेता अनिल पटेल 91, कृतिका दिनेश कुशवाह 90.4, वैशाली पवन जायसवाल 86.8, विक्की मुकेश पाटीदार 83.2 अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 वीं में सौरभ हरिराम पाटीदार 88.4 अंक प्राप्त किए। धामनोद के ही अंशुल विजय नामदेव ने 83.2 प्रतिशत अंकों के साथ सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की।
चंचला
राजगढ़. रिद्धि-सिद्धि इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में कक्षा 10 वीं में सलोनी पिता रमेश जाट ने 90, दक्षिता पिता भूपेंद्र मोदी ने 86.6, शीतल पिता शंकरसिंह राठौर 85.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय का व अभिभावकों को गौरवान्वित किया। मानस कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में 12 वीं में वाणिज्य-गणित समूह में हिमांशु मनोज मेहता ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल कर गणित में सर्वाधिक 99 अंक अर्जित कर 90 प्रतिशत, मोनिका रमेश काग गणित-बायो समूह में 89.8, हर्ष कमलकिशोर जायसवाल गणित समूह में 81, यश्लिका कमल जैन 80.8, रोहित रामचंद्र चोयल 79.8, गौतम दशरथ पाटीदार वाणिज्य संकाय में 79, अलका सोलंकी गणित 75.8, अश्विनी चैनसिंह जीव विज्ञान में 75.8, सार्थक मिलिंद वागरेचा वाणिज्य 75.6, आयुष गोविंद पाटीदार वाणिज्य 67.6 अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 वीं में रिफत रफीक खान 87, दीपक जीवेंद्र भायल 80.6, पायल वर्दीचंद काग 80.6, प्रीती जोशी 80.2, हर्ष विनायक शांतिलाल परमार 79.2, भरत भानालाल मोलवा 78.6, पीयूष दिनेश राठौर 73, लक्ष्मण कैलाश मेड़ा 72.8, कौशिक बलराम व्यास 72.8, समीर दिलावर खान 72.6, दिनेश कमलेश चोयल 71, दिनेश मारू 71, आराध्या प्रदीप राठौर 67, अक्षित प्रदीप व्होरा 65.8, स्वप्निल राठौर 63.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परीक्षाओं में कक्षा 12 वीं के कुल 17 विद्यार्थी थे एवं कक्षा 10 वीं में 21 विद्यार्थी थे। कक्षा 10 वीं में समस्त विद्यार्थी बेस्ट 5 के बावजूद सभी 6 विषयों में उत्तीर्ण हुए।
मांडू | 12 वीं में प्रियांश नरेंद्र बड़गुजर ने 90 प्रतिशत प्राप्त किए। वह धार के निजी स्कूल का छात्र है।
प्रियांश बड़गुजर
मनीष
इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
हाईस्कूल : उमावि सुसारी, हाईस्कूल बाछनपुर, हाईस्कूल तलवाड़ा, मंडलावदा, कन्या उमावि सुंद्रेल, उमावि देशवालिया, आवासीय विद्यालय धार, उमावि दसाई, उत्कृष्ट उमावि धार।
अभिषेक
अंशुल
सलोनाी
दक्षिता
शीतल
देवांशु
हायर सेकंडरी : आवासीय विद्यालय धार, कन्या उमावि सुंद्रेल, उमावि देशवालिया।
कड़ोदकला | शा. हायर सेकंडरी स्कूल में 2 विद्यार्थी लैपटॉप के लिए चयनित हुए। 25 में से 19 उत्तीर्ण हुए। सुनील हमीर सिंह जर्मन 82, सुनील मदन सोनगारा 76, मोहित प्रकाश 79, गौरव बद्रीलाल प्रजापत 67, अरुणा अमर सिंह 64, गोविंद रामलाल 69, दिव्या शिवनारायण 61, रवीना दिनेश 62, राहुल बद्रीलाल 61, साहिल शब्बीर खां 64, किरण कैलाश 63, ज्योति अमित 62 अंक के साथ 12 वीं में प्रथम रहे। गीता देवी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की स्वाति पाटीदार ने 88.2, राजेश कुमावत ने 83.6, मेघा सिसोदिया ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10 वीं में अंजली धाकड़ ने 82.2, निशा पारगी ने 89, चेतना चौहान ने 82.8 अंक प्राप्त किए।
नागदा. शाउमावि में 10 वीं में 70 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 12 वीं में 78 उत्तीर्ण हुए। 10 वीं में शशांक दिनेश जायसवाल ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर 94.41 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय अनुराधा प्रकाश व रक्षिता महेंद्र जोशी रही। 12 वीं में प्रथम सपना शंकरलाल राठौड़ ने 81.6 प्रति. अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से विजय बालू व टीना राजू रही। दोनों ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
शशांक जायसवाल
12 वीं में पांच विद्यार्थी लैपटॉप विजेता : राजोद | अर्चना विद्यापीठ हासे स्कूल के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। कक्षा 10 वीं में राधिका मेहता 94.6, श्रद्धा अटोलिया 93.3, मनीषा धनोलिया 92.2, पूजा बग्गड़ 91.8, दीपा मेहता 90.8 प्रतिशत प्राप्त किए। कक्षा 12 वीं में राधा ठन्ना 89.4, संदीप कावल्या 86.6, वंदना मेहता 83.4, किरण नायमा 81.8, साधना धनोलिया 80.6 प्रतिशत के साथ प्रथम रहे। प्राचार्य गिरधारी लाल मदारिया ने बताया कक्षा 12 वीं में 5 विद्यार्थी लैपटॉप विजेता है।
निशा पारगी
स्वाति पाटीदार
अंजलि धाकड़