पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पट्टा मृतक ससुर के नाम का होने से पात्रता के बाद भी पीएम आवास का नहीं मिल रहा लाभ

पट्टा मृतक ससुर के नाम का होने से पात्रता के बाद भी पीएम आवास का नहीं मिल रहा लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपं सभाकक्ष में हुई कलेक्टर की जनसुनवाई में लोगों ने समस्या सुनाकर की निराकरण की मांग

भास्कर संवाददाता | धार

साहब…! ससुर स्व. हरिराम के नाम से एक पट्टा शासन की ओर से मिला था। जो कि भूखंड क्रं. 190 दिलावरा रोड कब्रिस्तान क्षेत्र में स्थित 20 बाॅय 30 का है। पति व ससुर दोनों की मौत हो चुकी है। मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण कर रही हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम तो है, किंतु नगरपालिका से जानकारी निकालने पर पट्टा ससुर के नाम से होने पर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उक्त पट्टा स्वयं के नाम से करवाया जाए। ताकि आवास योजना शहरी में लाभ मिल सकें। यह समस्या दिलावरा रोड अरीठा पीर धार निवासी गुड्डीबाई पति स्व. ओंकारलाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई कलेक्टर दीपकसिंह की जनसुनवाई में सुनाई। कलेक्टर सिंह ने समस्या सुन एसडीएम व नपा सीएमओ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए आवेदकों के कई आवेदनों को मौके पर ही संबंधित विभागों की टेबलें लगवाई जाकर समक्ष में ही निराकरण करवाए। शेष आवेदनों की समय सीमा तय कर संबंधित विभागवार अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई में वार्ड क्रं. 01 जबरन काॅलोनी कुक्षी के सुनील उर्फ लखन एवं अनिल पिता देवीसिंह राजपूत ने बताया वर्ष 1969-70 में शासकीय भूमि पर 44 बॉय 40 का पट्टा दिया था। उक्त भूमि पर पिता की मौत के बाद दोनों भाईयों ने कच्चा मकान बनाया था। जिसमें कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया व आए दिन विवाद कर रहे है। पट्टे की भूमि का सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय कुक्षी को कई बार आवेदन किया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पट्टे का सीमांकन कर प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने की मांग की। सिंह ने कुक्षी एसडीएम को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।

दूसरी किस्त दिलाने की मांग : नालछा विकासखंड के छोटा उमरिया नि. मोरसिंह पिता भिलिया ने शासन से स्वीकृत कुटीर निर्माण की दूसरी किस्त दिलाने की मांग की। कुटीर निर्माण के लिए 22 हजार 500 रु. की प्रथम किस्त मिल चुकी है, लेकिन दूसरी किस्त 22 हजार 500 रु. आज तक नहीं मिली। जिस कारण से निर्माण कार्य अधूरा रह गया है। कलेक्टर सिंह ने नालछा जनपद सीईओ को आवेदन की जांच कर शीघ्र कार्यवाही के लिए निर्देश दिए है।

बिजली के तार ठीक किए जाए

ग्राम तुर्क बगड़ी की सुभद्रा पति पन्नालाल पाटीदार ने बिजली पाेल के तार ठीक करवाने की मांग की है। पाटीदार ने बताया तुर्कबगड़ी में पटवारी हल्का नंबर 26/57, सर्वे नं. 183/2, 184/3, रकबा 1.813 व 0.085 हेक्टेयर में स्थित विद्युत पोल के तार लटक रहे है। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री को भी आवेदन किया, परन्तु आज तक पोल के तार ठीक नहीं किए है। जिससे कोई हादसा हो सकता है। सिंह ने सहायक यंत्री धार को कार्यवाही के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...