पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफवाहों का पुख्ता आधार होने पर ही तेल बाजार में तेजी संभव

अफवाहों का पुख्ता आधार होने पर ही तेल बाजार में तेजी संभव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य तेलों में मांग का अभाव बना रहा। मंगलवार को एक या अनेक अफवाहों से बाजार को प्रभावित किया था। इन अफवाहों के बावजूद बड़े कामकाज नहीं होते हैं। अफवाहों का आधार पुख्ता होना चाहिए। वित्त मंत्रालय का चार्ज अस्थाई रूप से अन्य मंत्री को देने से आयात शुल्क बढ़ने की आशा करना बेमतलब है। कोई भी प्रभारी मंत्री सामान्यत: ऐसे निर्णय नहीं लेते हैं। उद्योग का काम अफवाह फैलाना रह गया है।

वायदों में तेल, सोयाबीन और सरसों वायदों में गिरावट रही। सोपा द्वारा खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग को बाजार अब काफी हलके में भी लेने लगा है। मंत्रियों से मिलना एक सामान्य प्रक्रिया है। मिलने का यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि आयात शुल्क में वृद्धि हो ही जाएगी। ज्ञापन लेने के बाद मंत्री यही कहते है विचार करेंगे।

केएलसीई 21 माइनस बंद। शिकागो में सोया तेल 21 माइनस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल अविएग्रो 750 विप्पी महाकाली बजरंग 753 इंदौर पाम 785 रुपए। धानुका एमएस 740 मंदसौर 742 रुपए। कांडला पाम 728 से 730 सोया डीगम 700 से 702 रिफाइन 740 से 742 रुपए।

इंदौर सींगदाना तेल 870 से 890 सोया रिफाइन 751 से 753 साॅल्वेंट 720 से 722 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3500 से 3600 मीडियम 3700 से 3850 निमाड़ी 4000 रायड़ा 3350 से 3450 सोयाबीन 3650 करंज 2600 टोली 2500 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 990 (60 किलो) 1156 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 975 (60 किलो) 1137 (70 किलो) अकोला 1425 रुपए।

खबरें और भी हैं...