- Hindi News
- National
- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ताकत का जश्न मना रहा है एंडटीवी का ‘बिट्टी बिजनेसवाली’
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ताकत का जश्न मना रहा है -एंडटीवी का ‘बिट्टी बिजनेसवाली’
भोपाल | एक बार प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘‘आर्थिक आजादी सबसे बड़ी चीज होती है। मेरी मां हमेशा कहती थीं कि जब एक महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती है तो उसमें अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने की क्षमता होती है।’’ महिलाओं की आर्थिक आजादी पूरे विश्व में चर्चा का विषय है और इसी चर्चा को और आगे बढ़ाने का माध्यम बनकर आ रहा है, - एंडटीवी का आगामी शो ‘बिट्टी बिजनेसवाली’। राकेश पासवान के विलेज़ बाॅय द्वारा प्रोड्यूस, बिट्टी का यह प्रेरक सफर, हमारे समाज में प्रचलित बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करता है कि एक संपन्न परिवार की लड़की/महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की जरूरत क्यो है? 16 मई, 2018 से शुरू हो रहा यह शो प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार, शाम, 7.30 बजे प्रसारित किया जायेगा। आजाद ख्याल बिट्टी की भूमिका निभा रही हैं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकृति मिश्रा। वह अपने जोश से टीवी स्क्रीन को जगमगाने आ रही हैं। उनके साथ इस सफर में होंगे टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बजाज। वह इस शो में माही की भूमिका में हैं, जो तेजतर्रार होते हुए भी बिट्टी के इस सफर मे ंउसका साथ देते हैं। ईश्वर की नगरी इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बना यह शो, बिट्टी के अपने और अपने परिवार के आत्मसम्मान के संघर्ष को दर्शाता है। इसके लिये वह सबसे पहले आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाती है। यह बिट्टी के सफर और उसके संघर्ष के बारे में बताता है, वह एक स्वतंत्र विचार रखने वाली लड़की है जो कि कुछ खास रूढ़ियों को मानने से इनकार करती है। आमतौर पर पुरुषों का जिस बिजनेस में वर्चस्व माना जाता है, उस क्षेत्र में वह एक अपारंपरिक व्यवसाय का सफर शुरू करती है।
अनूठे और व्यवहारिक समाधान ढूंढने का स्वाभाविक गुण रखने वाली बिट्टी पान की दुकान खोलने का विचार लेकर आती है। वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के लिये ऐसा करना चाहती है। बिट्टी की इस सोच और विचारधारा की माही काफी तारीफ करता है। माही एक नौजवान है, जिसके सिद्धांत और मूल्य उसके परिवार से बिलकुल उलट हैं। इस की लीड अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। प्रकृति पिछले दिनों भोपाल पहुंची और अपनी जिंदादिली से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। बिट्टी का किरदार निभा रहीं, प्रकृति मिश्रा कहती हैं, ‘‘बिट्टी का किरदार बेहद खास है, वह एक ऐसी लड़की है जिसका मानना है कि आर्थिक आजादी और अपने परिवार का सपोर्ट करना बेहद जरूरी है। मेरे पैरेंट्स भी हमेशा से यही चाहते थे कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो जाऊं, ताकि मैं अपने निर्णय खुद ले सकूं और अपने सपनों को पूरा कर सकूं। एक तरह से खुद को ही परदे पर निभाना अच्छा है। बिट्टी के इस प्रेरक सफर का हिस्सा बनने के लिये यह शो देखिये, 16 मई से, सोमवार-शुक्रवार, शाम 7.30 बजे, - एंडटीवी पर और उसका हौसला बढ़ाइये क्योंकि वह परंपरा से हटकर बिजेनस का सफर शुरू करने जा रही है।