पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्टियों ने अपने विधायकों को मीटिंग में पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर भिजवाए

पार्टियों ने अपने विधायकों को मीटिंग में पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर भिजवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस: भाजपा के छह विधायक हमारे संपर्क में

एमबी पाटिल: हम सब साथ हैं। भाजपा के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

शिवकुमार: भाजपा हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है।

सिद्धारमैया: कोई विधायक लापता नहीं है। हम सरकार बना रहे हैं।

एएल पाटिल: भाजपा नेताओं का फोन आया था, मुझे मंत्रालय ऑफर करेंगे।

गुलाम नबी: कोई कहीं नहीं जा रहा है। भाजपा को कोशिश करने दीजिए।

कुमारस्वामी: मुझे पिता के करिअर पर लगा काला दाग मिटाना है

कुमारस्वामी ने कहा कि हमें दोनों ओर से प्रस्ताव आए थे, पर मैं कांग्रेस के साथ हूं। मेरे पिता देवगौड़ा के करिअर पर मेरी वजह से काला धब्बा तब लगा, जब 2004, 2005 में मैं भाजपा के साथ गया था। अब भगवान ने मुझे यह धब्बा मिटाने का मौका दिया।

भाजपा: 100% सरकार हम ही बनाएंगे, शक नहीं

सदानंद गौड़ा: भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार हम ही बनाएंगे।

केएस ईश्वरप्पा: इसमें कोई शक ही नहीं है कि सरकार हम ही बनाएंगे। 100% सरकार हम बनाएंगे, आप बस देखते जाइए। एक ही दिन बीता है।

प्रकाश जावड़ेकर: भाजपा की तरफ से कोई खरीद-फरोख्त नहीं की गई। उनके नेता गठबंधन से खुश नहीं हैं। 100 करोड़ की बात काल्पनिक है।

विधायक गायब: कांग्रेस के 3 और जेडीएस के दो विधायक नहीं पहुंचे

कांग्रेस के 3 विधायक राजशेखर पाटिल, नरेंद्र और अनंत सिंह बैठक में नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के ये 3 विधायक रेड्डी बंधुओं के करीबी हैं। जेडीएस की बैठक में भी विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नादागौड़ा नहीं पहुंचे।

जेडीएस: भाजपा हमंे 100 करोड़ ऑफर कर रही है

कुमारस्वामी:
भाजपा ने विधायकों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रु की पेशकश की। उन्हें मंत्री पद का लालच दिया। यदि वे हमारे 10 विधायक तोड़ेंगे तो हम उनके 20 विधायक तोड़ लेंगे।

ए मंजुनाथ: कुमारस्वामी सीएम होंगे। यही एकमात्र सच है। लोग उन्हें सीएम बनते देखना चाहते हैं।

जेडीएस नेता: भाजपा नेता हमारे पांच विधायकों से संपर्क कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...