एडवांस बिजली बिल जमा करने पर 25 पैसे यूनिट छूट
एडवांस बिजली बिल जमा करने पर 25 पैसे यूनिट छूट
धार| बिजली नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2018.19 के लिए गुरुवार को जो टैरिफ आदेश जारी किए मामूली राहत दी गई है। बिल एडवांस जमा करने पर 20 की जगह 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी, वहीं अस्थायी कनेक्शन लेने पर फिक्स चार्ज में 90 से लेकर सौ रुपए प्रति किलोवॉट की राहत दी गई है। इसी तरह घर बनाने के लिए अस्थायी कनेक्शन लेने पर स्थायी प्रभार 390 से घटाकर 300 रुपए, ग्रामीण में 350 से घटाकर 250 रुपए किया।
विद्यार्थियों को कॉलेजों में मिलेगी कॅरियर ट्रेनिंग
धार| उच्च शिक्षा विभाग का स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ जल्द ही छात्रों के लिए ट्रेनिंग शुरू करेगा। यह ट्रेनिंग सभी सरकारी कॉलेजों में होगी। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। अनेक फील्ड में कॅरियर बनाने की जानकारी देगी। इसके लिए एक दिन का ओरिएंटेशन कोर्स कराया जाएगा।