मुंजसागर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक-कलेक्टर ने शुरू किया मुंज सागर का गहरीकरण
धार | जनभागीदार योजना अंतर्गत मूंज सागर तालाब का गहरीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधायक नीना वर्मा व कलेक्टर दीपक सिंह ने किया। कलेक्टर सिंह ने अधिकारी व ठेकेदार को निर्देशित किया कि वे गहरीकरण का कार्य बारिश के पूर्व पूरा करें। जिससे अधिक से अधिक पानी एकत्रित किया जा सके। अधिकारियों से कहा तालाब में आने वाले पानी के रास्ते में अवरोध जल्द से जल्द हटाएं। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, सीएमओ डाॅ. मधु सक्सेना सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
मुंजसागर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।