मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया मांगों का ज्ञापन
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया मांगों का ज्ञापन
धार | मप्र लघुवेतन कर्मचारी संघ व अन्य संगठन द्वारा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बुधवार को सहायक आयुक्त के प्रतिनिधि पीसी सोनी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया 13 मई को स्थाई सूची जारी की गई थी। जो वंचित रह गए कर्मचारी को आज तक नहीं मिली। दिव्यांगों को भत्ता दिया जा रहा था। जिसमे वर्तमान में 150 व नये आदेशानुसार 350 रु. तय किए थे। जो विभाग द्वारा दिया जाए। इस दौरान कैलाश चौधरी, बालाराम चौहान, अशोक जायसवाल, हीरालाल उपाध्याय, बाबूलाल चौहान, संजय मेवाती, भारतसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।
अध्यापकों के डीए में वृद्धि के आदेश जारी
डही | राज्य शासन ने 16 मई को अध्यापकों और पंचायत सचिवों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिए है। राज्य अध्यापक संघ के जिला प्रवक्ता इरफान मंसूरी ने बताया कि अब अध्यापकों और पंचायत सचिवों का महंगाई भत्ता 139% से बढ़कर 142% हो जाएगा। 1 जनवरी 2018 से 3% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है।