पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर भुगतान करने वाले ऋणियों को स्मृति चिह्न दिए

समय पर भुगतान करने वाले ऋणियों को स्मृति चिह्न दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय पर भुगतान करने वाले ऋणियों को स्मृति चिह्न दिए

धार |
प्रदेश के 14 जिलों में कार्यरत नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की सभी 406 शाखाओं में ग्राहक सम्मेलनों का आयोजन किया। प्रत्येक शाखा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 ऐसे ऋणियों का सम्मान किया, जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए या वे नियमित किश्तों का भुगतान कर रहे है। ऐसे ऋणियों को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न दिए। जिले में स्थित सभी 72 शाखाओं में भी विशेष ग्राहक सम्मेलन आयोजित किए। बैंक अध्यक्ष एबी विजय कुमार ने बताया ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना और जागरूकता उत्पन्न करना है। बैंक जिले में शासकीय योजनाओं में सर्वाधिक ऋण वितरण करने वाली एक मात्र बैंक है। जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम नायगांवकर ने दी।

मिलन महल में श्रीमद् भागवत कथा शुरू

धार |
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महायज्ञ का आयोजन बुधवार से शुभारंभ किया गया। सिद्धनाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ कर मिलन महल पर समापन किया गया और गुरु जी द्वारा कथा का वाचन किया गया।

खबरें और भी हैं...