पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र में किसानों को उपज के वाजिब दाम नहीं मिल रहे

मप्र में किसानों को उपज के वाजिब दाम नहीं मिल रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनावर | मप्र में किसानों की बदहाली को लेकर आम आदमी पार्टी ने तीन प्रमुख मुद्दों पर निर्णायक आंदोलन की घोषणा के साथ 26 मई से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। जिसका ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम आम आदमी पार्टी ने एसडीएम मनावर को सौंपा। ज्ञापन में बताया मप्र कृषि आधारित प्रदेश है। पिछले तीन वर्षों से अल्प बारिश व अतिवृष्टि से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ा है तथा दाम उचित नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज बोझ में दबा है। किसान टमाटर उपज 1 रु. प्रति किलो के दाम पर बेचने को मजबूर है।

सरकार द्वारा पिछले चुनाव में आयोग बनाकर कर्ज माफी करने की घोषणा की थी। लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ। सरकार के कुशासन, वादा खिलाफी तथा हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का आमजन त्रस्त हैं। इन सभी मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी 26 मई से अनशन पर बैठेगी। संगठन सचिव युवराज सिंह चौहान, लोकसभा प्रभारी आरके आहोर, गुरमीत सिंह, रामकुंवर रावत, बोंदरसिंह, गोवर्धन नर्गेश, शांतिलाल बघेल आदि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...