पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदस्यता अभियान व भोपाल रैली में शामिल होने पर चर्चा की

सदस्यता अभियान व भोपाल रैली में शामिल होने पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यता अभियान व भोपाल रैली में शामिल होने पर चर्चा की

धार | अजाक्स जिला संघ की बैठक हुई। मुख्य अतिथि संभागीय महासचिव निर्भयसिंह सोलंकी थे। अध्यक्षता अजाक्स जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह मौर्य ने की। विशेष अतिथि आकाश जिला संरक्षक दिलीप कनासे, जिलाध्यक्ष डॉ. रमेशचंद्र मुवेल, अजाक्स कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम सोनार्थी, आकाश जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मांगीलाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. जीएल बडोले थे। संचालन अजाक्स महासचिव व आकाश संरक्षक महेंद्र सिंह निगवाल ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान एवं 27 मई को भोपाल में होने वाली रैली, बैकलॉग पदों की भर्ती, पदोन्नति में आरक्षण, एवं एससी-एसटी एक्ट के समर्थन में रैली में शामिल होने की बात कही। स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष मजान चौगड़ ने दिया। मन्नालाल गिरवाल, गेंदालाल डावर, बलवंत गांवड़, रामपाल सिंह, जितेंद्र सांकला, कालू सिंह बुंदेला, बीएल राठौड़ आदि मौजूद थे। आभार जिला सचिव प्रेम सिंह रावत ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी महिपालसिंह बघेल ने दी।

खबरें और भी हैं...