पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दीनदयाल रसोई में नगर के जरूरतमंदों को कराया भोजन

अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दीनदयाल रसोई में नगर के जरूरतमंदों को कराया भोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | लायंस क्लब धार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र में पूर्व नपा उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल की पुण्यतिथि पर अग्रवाल परिवार ने 450 से अधिक जरूरतमंदों को हलवा, नमकीन युक्त भोजन कराया। 5100 रु. का दान भी दिया। भोजन परोसने के पूर्व परिवार के सदस्य रामेश्वर गर्ग, नवीन गर्ग, रोहित गर्ग, उमा अग्रवाल, शिल्पा गर्ग सहित धर्मेंद्र जोशी, नवीन जोशी आदि ने अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप और भोग लगाया। 3 घंटे तक रसोई में रूककर जरूरतमंदों को भोजन कराया।

धार. दीनदयाल रसोई में अग्रवाल परिवार ने जरूरतमंदों को भोजन कराया।

खबरें और भी हैं...