युवक की मौत से गुस्साए दूसरे पक्ष ने 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला
भास्कर न्यूज नेटवर्क | निसरपुर (धार)
धार जिले के गांव निसरपुर के समीप रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में 21 साल के गोलू निवासी पीपरीपुरा की मौत हो गई। इससे आक्रोशित उसके साथियों ने दूसरी बाइक सवार तीन युवकों भूपेंद्र (14 साल), रामलाल (28 साल) और मुकेश (25 साल) निवासी हेलादड़ को पीट-पीटकर मार डाला।
मामले का खुलासा सुबह दूसरे पक्ष के लोगों के विरोध करने के बाद हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना नवादपुरा रोड पर कोणदा फाटे के नजदीक रविवार रात को हुई थी। एक बाइक पर पांच मजदूर सवार थे, जो मजदूरी करके वापस लौट रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे और वे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक अपस में भिड़ गईं। जिस बाइक पर तीन युवक सवार थे, उनमें से गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
रामलाल
गोलू : हादसे में मौत
भूपेंद्र
मुकेश