कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने 82 और प्रत्याशियों का ऐलान किया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 82 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पिछले हफ्ते भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम का एेलान किया था। दोनों सूची को मिलाकर भाजपा 154 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके बेटे समेत 218 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। हालांकि, उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस के अंदरूनी खेमे में टिकट के बंटवारे को लेकर बवाल शुरू हो गया। कर्नाटक कांग्रेस के नेता के. रहमान खान ने कहा कि यदि आलाकमान ने राज्य नेतृत्व को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की तो पार्टी चुनाव में हार जाएगी। राज्य की 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। 15 मई को नतीजे आएंगे।