पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका: साउथ कैरोलिना में कैदी भिड़े, सात लोगों की मौत, 17 कैदी घायल

अमेरिका: साउथ कैरोलिना में कैदी भिड़े, सात लोगों की मौत, 17 कैदी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलंबिया| अमेरिका के साउथ कैरोलिना की भारी सुरक्षा वाली जेल में सोमवार को कैदी आपस में भिड़ गए। इस हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 अन्य घायल हो गए। जेल प्रवक्ता जेफ तैलोन ने बताया कि कैदियों में संघर्ष तब शुरू हुआ, जब उन्हें दूसरे बैरकों में ले जाया जा रहा था। इस हिंसा में पुलिस का कोई भी अधिकारी जख्मी नहीं हुआ है। दक्षिण कैरोलिना के कैदी सुधार विभाग ने ट्वीट किया- जेल में तीन बैरकों में कैदियों में विवाद हुआ।

खबरें और भी हैं...