एलईडी देकर बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी
एलईडी देकर बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी
धार | रोटरी क्लब ऑफ धार सेंट्रल ने रायपुरिया विद्यालय के शालेय शिक्षकों के सहयोग से छात्रों के कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 40 इंच एलईडी व शिक्षण सामग्री दी। रोटरी क्लब संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा, क्लब अध्यक्ष संजय दीक्षित, महासचिव महेश शर्मा, डॉ. प्रदीप पाल ने संबोधित किया। क्लब के अन्य सदस्य सचिन बाफना, दिलीप राठौर मौजूद थे। मुख्य अतिथि तिरला जपं उपाध्यक्ष सुमित्रा जाट, सरपंच ग्राम पंचायत बोदवाड़ा यशोदा बाई एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष दिनेश डाबर थे।