ट्रेनिंग के बाद पीजी कॉलेज के डाॅ. निगवाल बने कैप्टन
ट्रेनिंग के बाद पीजी कॉलेज के डाॅ. निगवाल बने कैप्टन
धार | पीजी कॉलेज के एनसीसी आॅफिसर डाॅ. उदयसिंह निंगवाल ने आॅफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) कामठी में एक माह की ट्रेनिंग पश्चात कैप्टन बने। निगवाल का कॉलेज परिवार ने स्वागत किया। प्राचार्य डाॅ. बीएल चौहान ने कहा इस उपलब्धि से कॉलेज का गौरव बढ़ा है। प्राध्यापक डाॅ. इंजु खान, डाॅ. दारासिंह वास्केल, डाॅ. रायसिंह मंडलोई, डाॅ. कुंजनसिंह सोनगरा, डाॅ. कमलसिंह अलावा, डाॅ. नागेश डगांवकर आदि ने शुभकामनाएं दी।