पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार बताए मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली सुधारने क्या कदम उठाए

सरकार बताए मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली सुधारने क्या कदम उठाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार बताए मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली सुधारने क्या कदम उठाए

जबलपुर |
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली सुधारने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं। एक जनहित याचिका पर जस्टिस आरएस झा एवं जस्टिस राजीव दुबे की खंडपीठ ने मेडिकल एजुकेशन विभाग को 4 सप्ताह के भीतर इस संबंध में हलफनामे के साथ रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ पीजी नाजपांडे ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर बताया था कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अधीक्षकों के पद खाली पड़े हैं।

खबरें और भी हैं...