पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन इंट्री करें

9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन इंट्री करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन इंट्री करें

धार |
जनजाति कार्य विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शा. उत्कृष्ट विद्यालय धार में प्रवेश के लिए जिन विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन चयन परीक्षा दी थी। उन विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम पूर्णांक एवं प्राप्तांक की आॅनलाइन इंट्री करना जरूरी है। उसके पश्चात पात्र विद्यार्थियों की चयन सूची जनजाति कार्य विभाग भोपाल द्वारा जारी की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी किसी भी कियोस्क सेंटर या अपने मोबाइल से dpi.mponline.gov.in/Tribal पर लागिंन कर कक्षा 8वीं के रिजल्ट की इंट्री कर सकते हैं। उत्कृष्ट विद्यालय धार में 9वीं के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में कुल 240 सीटे स्वीकृत है। इसमें रोस्टर अनुसार प्रवेश दिया जाता है। जानकारी प्राचार्य विजयकुमार मालवीय ने दी।

खबरें और भी हैं...