जय भारत मंच की जिला स्तरीय बैठक हुई। अतिथि गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त संतोष जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, जय भारत मंच संभाग अध्यक्ष दीपक बिड़कर, संभाग उपाध्यक्ष शैलेंद्र बेस, मंच जिलाध्यक्ष विकास रमेशचंद्र शर्मा, रितेश मकवाना मंचासीन थे।
सर्वप्रथम अतिथि का स्वागत कर बैठक प्रारंभ की। इसमें आगामी कार्य योजना व जिला एवं तहसील स्तर पर संगठन का गठन करने पर चर्चा की। अतिथि के समक्ष जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जिसमें पर्यावरण प्रेमी डॉ. अमृत पाटीदार को जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री शांतिलाल शर्मा, जिलामंत्री गोवर्धन सिंह पिंजराया, जिलामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, नगर अध्यक्ष हितेष पांडे, नगर उपाध्यक्ष विकास गुणे, नगर मंत्री निखिल पाटीदार, नगर संयोजक तरुण गावड़े, नगर उपाध्यक्ष राजेश राठौर, नगर मंत्री गिरीश गोराना की नियुक्ति की।
जय भारत मंच जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया अरुण व्यास, अमर सिंह पारा, मनोहर सिंह, इंदरलाल पटेल, हरी नारायण वैष्णव, जितेंद्र मारू, अरविंद ओसरा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।