रात्रिकालीन बॉल टूर्नामेंट में ओनली बजरंग टीम ने जीता फाइनल मैच
कानवन| आदर्श क्लब के तत्वावधान में चल रहे रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला प्लास्टिक इलेवन वर्सेज ओनली बजरंग के बीच हुआ। पहले बेटिंग कर प्लास्टिक इलेवन ने 10 ओवर में 103 रन बनाए। ओनली बजरंग को जीतने के लिए 104 रन चाहिए थे। जिसे मैच के अंतिम ओवर में ओनली बजरंग ने 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आकाश सोलंकी रहे। स्पर्धा के मुख्य अतिथि आदर्श क्लब संरक्षक गिरधारी जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट, दिलीप सोलंकी, महेश जाट, अंतर सिंहजी निम्बोला, महेश भाटी, आदर्श क्लब के कार्यकर्ता नितीश जायसवाल, श्रवण चौहान, सचिन पंवार आदि थे। मैच का संचालन अनिल बाबा ने किया। आतिशबाजी के साथ अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।