राजोद | कोटेश्वरी नदी किनारे साजोद स्थित आनंदमंगल हनुमान मंदिर पर 9 से 17 मई तक आयोजित श्रीरामचरित मानस पारायण पाठ का गुरुवार को समापन हुआ। शुक्रवार को श्रीराम मारुती महायज्ञ के आयोजन की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा की शुरुआत रानीखेड़ी स्थित विश्वेश्वरी माताजी मंदिर से हुई। जो नगर के मुख्य मार्ग से चामुंडा चौक, बस स्टैंड, सदर बाजार, काेटेश्वरी नदी होते साजोद पहुंची। महिलाएं व बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चली। बैंड बाजों के साथ निकाली यात्रा में युवा धार्मिक धुन पर थिरकते चले। प्रेरणास्रोत स्व. पं. पवन कुमार द्विवेदी, मार्गदर्शक महंत गणपतदास महाराज श्रीरामबोला धाम, आचार्यत्व पं. शीतल नारायण दीक्षित इंदौर प्रदान करेंगे। आयोजक आनंदमंगल हनुमान यज्ञ समिति राजोद,साजोद रानीखेड़ी है। 24 मई को पूर्णाहुति के साथ नगर चौरासी का आयोजन होगा। शुक्रवार को हेमाद्रि प्रायश्चित कर्म, दशाविधि स्नान, पंचाड कर्म, मंडप प्रवेश, मंडल स्थापन पूजन, अग्नि स्थापन, ग्रह मखहोम हुआ। शनिवार से 23 तक नित्य पूजन हवन एवं आरती के साथ 24 को पूर्णाहुति के साथ भंडारा नगर चौरासी का आयोजन होगा।