पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म: शनिदेव की 51 बत्तियों के दीपक से आरती की

धर्म: शनिदेव की 51 बत्तियों के दीपक से आरती की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| शनि जयंती पर माही तट स्थित प्रसिद्ध नवग्रह शनि मंदिर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिर के कैलाशचंद्र जोशी, अनिल जोशी ने बताया दोपहर 12 बजे शनिदेव की 51 बत्तियों के दीपक से आरती की। इसके बाद भंडारा हुआ। दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक चले भंडारें में करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दिनभर शनिदेव एवं नवग्रह के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय हैं कि यहां पर तीन दशक से अधिक समय से शनि जयंती बड़े पैमानें पर मनाई जाती है। नगर के साथ दूरस्थ स्थानों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है।

खबरें और भी हैं...