31 मई को मनाएंगे महाराणा प्रताप जयंती
धार | जिला राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव इस बार 31 मई को मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मांडू रोड स्थित राजपूत समाज धर्मशाला में जिलाध्यक्ष ने बैठक लेकर समाजजन से चर्चा की। जिम्मेदारियों का विभाजन भी किया गया। बैठक में जिला राजपूत समाज के अध्यक्ष रतन सिंह कलसाड़ा व संरक्षक जसवंत सिंह राठौर सहित आस पास के क्षेत्र से आए वरिष्ठ व युवा समाजजन मौजूद थे।