सूने मकान का नकूचा तोड़कर 1.50 लाख चुराए
धार | लक्कड़पीठा चौराहा स्थित महेश पिता मनसुकलाल माली के घर सोमवार दोपहर चोरी हो गई। घर का नकूचा तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात समेत 1.50 लाख का माल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
युवक की मौत
मनावर | चिराखान के मोनसिंह पिता जामसिंह (30) ने कीटनाशक दवा पी ली। मनावर अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।