पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामा के यहां गई नाबालिग को इंदौर ले जाकर दुष्कर्म किया, केस दर्ज

मामा के यहां गई नाबालिग को इंदौर ले जाकर दुष्कर्म किया, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुक्षी थाना क्षेत्र के गांव कोणदा की नाबालिग को गांव का ही देवीसिंह पिता भारत मानकर (25) बहला फुसला कर इंदौर ले गया। जहां उसके साथ ज्यादती की।

पुलिस के अनुसार बालिका अपने मामा के यहां ग्राम भोवरिया गई थी। जहां तालाब पर कपड़े धोने गई थी। इस दौरान आरोपी आया आैर शादी करने का झांसा देकर मोबाइल देकर चला गया। 10 मई को मोबाइल लगाकर बुलाया और कुक्षी में बस से इंदौर ले गया। जहां एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 19 मई को गांव के बाहर छोड़ गया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धौंस दी। बालिका ने डर के कारण उस किसी को यह बात नहीं बताई। सोमवार को माता पिता को बताने के बाद थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...