- Hindi News
- National
- समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी 25 तक, किसानों के पहुंचने से 150 से अधिक ट्रॉलियां कतार में
समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी 25 तक, किसानों के पहुंचने से 150 से अधिक ट्रॉलियां कतार में
धार | कलेक्टर दीपकसिंह के आदेशानुसार मंडी में 25 मई तक समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी होना है। तब तक मंडी में अन्य जिंस की खरीदी नहीं होगी। सूचना मिलते ही सोमवार को बड़ी संख्या में किसान चना लेकर पहुंचे। मंडी प्रांगण पूरा भराने से मंडी गेट से लेकर छत्री नाका व इधर मोतीबाग चौक तक ट्रैक्टरों की कतार लग गई। 150 से अधिक ट्रैक्टर ट्राॅली कतार में लगी थी। वर्तमान में किसानों को चने की उपज समर्थन मूल्य में बेचने के लिए कुल 13 हजार 937 किसानों को एसएमएस भेजे जा चुके हंै। इनमें धार से 5 हजार 135 किसान हैं। 28 मई के बाद पुनः सभी जिंसों की खरीदी बिक्री का काम शुरू होगा।