17वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया
धार | दिगंबर जैन धर्मावलंबियों ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 17वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक, तप कल्याणक व मोक्ष कल्याण सोमवार को मनाया। इसके पूर्व रविवार को समाजजन ने भगवान नेमीनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याण मनाया था। सोमवार सुबह मंदिरजी में पुरुष वर्ग ने केशरिया वस्त्र पहन कर श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा कर निर्वाण लाडू अर्पित करें। निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य विमल जैन (पंचायत) को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाई दी। जानकारी दिगंबर जैन समाज धार के सचिव नवीन गोधा ने दी।