पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुपए की कमजोरी से सोना चांदी तेजी

रुपए की कमजोरी से सोना-चांदी तेजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपए की कमजोरी से सोना-चांदी तेजी

इंदौर|
क्रूड तेल के भावों में तेजी के साथ रुपया कमजोर होने से सोना-चांदी के भावों में सुधार आ गया। चांदी 225 रुपए एवं सोने में 70 रुपए की तेजी रही। ग्रामीण इलाकों से सोने-चांदी के आभूषण बड़ी मात्रा में बिकने आ रहे हैं। लोकल सराफा बाजार में सोना ऊपर में 31850 नीचे में 31725 रुपए एवं चांदी ऊपर में 40450 नीचे में 40275 रुपए बिकी। ग्राहकी का अभाव बना रहा। विश्व बाजार सोना ऊपर में 1294 नीचे में 1284 डॉलर व चांदी ऊपर में 1644 नीचे में 1633 सेंट। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 40575 सोना 10 ग्राम 31820 सिक्का 625 रुपए। उज्जैन| सोना केडबरी 31800 रवा 31700 चांदी पाट 40300 चांदी टंच 40190 सिक्का 700 रुपए। रतलाम| चांदी चौरसा 40250 चांदी टंच 40350 सिक्का 640 सोना स्टैंडर्ड 31950 सोना रवा 31800 जेवराती 31400 रुपए। विश्व बाजार में भारतीय समयानुसार शाम 7.05 बजे सोना (फरवरी) 1287 डॉलर चांदी (मार्च) 1640 सेंट।

खबरें और भी हैं...