वॉशिंगटन |अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया के साथ निर्धारित शिखर वार्ता ना होने पर अमेरिका अगला कदम उठाएगा। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को तसल्ली देने के लिए ट्रम्प ने उन्हें सत्ता में रहने के लिए परमाणु हथियार त्यागने का प्रस्ताव दिया। साथ ही धमकी भी दी थी कि कूटनीति विफल होने पर लीबिया जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। किम का वही हश्र हो सकता है, जैसा मुअम्मार अल-गद्दाफी का हुआ था। गद्दाफी को सत्ता से हटा उसकी हत्या कर दी गई थी। रुख बदलने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा, किम के चीन जाने के बाद चीजें अचानक’ बदल गई।