पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोएडा क्राइम ब्रांच की स्वात टीम की रेट लिस्ट ट्वि‍टर पर लीक, खर्चा 4.01 लाख, उगाही सिर्फ 3.41 लाख

नोएडा क्राइम ब्रांच की स्वात टीम की रेट लिस्ट ट्वि‍टर पर लीक, खर्चा 4.01 लाख, उगाही सिर्फ 3.41 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूपी के थानों और क्राइम ब्रांच में ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म करने के सरकार के दावे की खुद पुलिसकर्मियों ने ही पोल खोल दी। नोएडा क्राइम ब्रांच की यूनिट स्वात के दो सिपाहियों में तीन दिन पहले उगाही के पैसों के बंटवारे को लेकर हुई लड़ाई के बाद ठेकेदारी व्यवस्था की डिटेल ही डीजीपी को ट्वीट कर दी गई। ट्वीट के साथ वॉट्सएप किए गए 4 स्क्रीन शॉट्स भी अपलोड किए गए, जिसमें महीने में इंस्पेक्टर व एसपी को दिए जाने वाले पैसे के साथ ही उगाही तक की डिटेल थी। इसमें पता चला क्राइम ब्रांच की टीम की उगाही 3.41 लाख तो खर्च 4.01 लाख रुपए तक है।

इस ट्वीट के 12 घंटे बाद मामले ने तूल पकड़ा तो एसएसपी ने स्वात टीम को ही भंग कर दिया। इसके बाद स्वात प्रभारी व लड़ाई करने वाले दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर अन्य 13 को लाइन हाजिर कर दिया। शुक्रवार शाम ट्वीट करने वाले ने ट्वीट डिलीट भी कर दिया। एसएसपी डॉ. अजयपाल ने कहा प्राथमिक आधार पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनके नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

पहली रेट लिस्ट में 4.01 लाख खर्च का बनाया हिसाब : स्वात टीम के सिपाही संजीव तेवतिया के नाम से वॉट्सएप स्क्रीन शॉट की पहली रेट लिस्ट में इंस्पेक्टर व एसपी रैंक की अधिकारी को महीने में खर्च का भी हिसाब है। पहली लिस्ट में इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपए, एसपीआरए मैडम को 25 हजार और हमराह (करीबी सिपाही) को 6 हजार महीने देने की बात है। लिस्ट में होली के समय से चल रहे बकाये का हिसाब-किताब भी है, जिसमें होली पर 50 हजार, भंडारे पर 20 हजार और बिहार जाने के लिए टिकट पर 1 लाख रुपए खर्च का जिक्र है। होली के दौरान हुए खर्च और 25 मार्च को हुए 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश श्रवण चौधरी के एनकाउंटर से पहले उसकी पड़ताल में हुए खर्च का हिसाब नहीं हुआ था। इससे एक साथ 3 महीने का हिसाब किया गया। इस दौरान उगाही की कुल रकम 3.41 लाख रुपए पहुंची, जबकि देनदारी 4.01 लाख रुपए हो गई थी। ऐसे में हिसाब में गड़बड़ी होने पर दो सिपाहियों के बीच तीन दिन पहले ही कहासुनी हो गई थी। दोनों सिपाहियों में लात-घूसे भी चले। इनमें से ही एक ने रेट लिस्ट को ट्वीट कर दिया।

खबरें और भी हैं...