प्रचार प्रसार नहीं करने पर नालछा सीईओ को नोटिस
धार | स्वरोजगार एवं कौशल विकास शिविर का प्रचार प्रसार नहीं करने पर कलेक्टर दीपकसिंह ने जनपद पंचायत नालछा के सीईओ बीएस मुवेल को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। शासन द्वारा शिविर को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद सीईओ ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। जिससे शासन की छवि आम लोगों में धूमिल हुई। लिहाजा कलेक्टर ने सीईओ को नोटिस जारी कर दो वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने को नोटिस जारी किया।