शिविर में शारीरिक प्रबंधन का महत्व बताया
धार | खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा श्री वाल्मीकि हेल्थक्लब शिविर का आयोजन गांधी काॅलोनी में किया जा रहा है। शिविर का अवलोकन खेल अधिकारी ने किया। उन्होंने मानसिक व शारीरिक प्रबंधन का महत्व बताया। प्रशिक्षक शंकर खोडे़ व फैजान खान के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह 6 से 11 और शाम 5 बजे से 54 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।