पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रॉले ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, ट्रॉली के नीचे दबने से 4 घायल

ट्रॉले ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, ट्रॉली के नीचे दबने से 4 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंधवानी | धार-मनावर रोड पर मनावर से धार की ओर जा रहे ट्राले ने गुरुवार रात ग्राम चाकड़ूद यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से नजदीक खड़े दो बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से गंधवानी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार डाॅ. एचसी आर्य ने कर तीन को बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया। एक घायल का गंधवानी में उपचार जारी है।

ग्राम करोंदिया से ट्रैक्टर टॉली में चारा लेकर नेवरी खोदरी के लिए निकले इंदरसिंह तेरसिंह नि. करोंदिया (35) व बाइक से निकले सुरेश रूपसिंह (25), छगन रणसिंह (30), कुंवरसिंह भावसिंह (30) सभी नि. ग्राम साली प्रतीक्षालय ग्राम चाकड़ूद के पास खड़े होकर चर्चा कर रहे थे। जहां तेज गति से आ रहे ट्राॅले ने ट्रैक्टर ट्राॅली को सामने से टक्कर मारी। जिससे ट्रैक्टर ट्राॅली को ठेस लगते ही वह कुछ दूरी पर पलटी खा गई। ट्राॅली के पास खड़े चारों युवक ट्राॅली की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। किसी को पैर तो किसी को हाथ व सिर में चोट आई है। एएसआई डीके सोलंकी ने बताया वाहन को जीराबाद चौकी पर जब्त कर ड्राइवर अकरम शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाही की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...