धार | कर्नाटक चुनाव में राज्यपाल द्वारा कांग्रेस गठबंधन का बहुमत होते हुए भी भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देने के विरोध में शुक्रवार दोपहर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में त्रिमूर्ति चौराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा परिसर में संविधान की रक्षा के लिए मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजुखेड़ी, सरदारपुर के पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।