धार| जिले के मनावर में चार वर्षीय मासूम के साथ ज्यादती के बाद हत्या के मामले में गुरुवार को मनावर न्यायालय ने महज 153 दिन में अपना फैसला देते हुए आरोपी करण उर्फ फतिया पिता भारत को फांसी की सजा सुनाई थी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने जांच कार्य में तेजी दिखाई, जिसकी बदौलत आरोपी सजा से नहीं बच सका। जब फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को लगी तो उन्होंने गुरुवार रात में ही ट्वीट कर धार पुलिस को त्वरित जांच के लिए बधाई देने के साथ दंड देने पर न्यायालय का आभार माना।
ये हैं केस के असली हीरो-प्रकरण की जांच का जिम्मा एसपी बीरेंद्रिसंह ने थाना प्रभारी संजय रावत काे सौंपा। उनके साथ उप निरीक्षक ईलापसिंह मुजाल्दे, केशव पाटिल व उर्मिला रावत, एएसआई जगदीश मीणा की टीम ने काम किया। मौका जांच एफएसएल अधिकारी कीर्ति मेहरडे ने की। जांच उपरांत पुलिस ने 4 जनवरी 18 को न्यायालय में चालान पेश कर दिया। अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक शरद कुमार पुरोहित ने जुटाए दस्तावेजों को क्रमबद्ध किया। प्रमाणों को कोर्ट में साबित किया।
ट्वीट कर न्यायालय का आभार माना।