पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर लगाकर 17 यूनिट रक्त एकत्र किया

शिविर लगाकर 17 यूनिट रक्त एकत्र किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर लगाकर 17 यूनिट रक्त एकत्र किया

धार |
संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी धार के तत्वावधान में स्थानीय कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा बतौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि बंशीलाल अग्रवाल एवं विमल कुमार जैन थे। शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त एकत्र किया। समिति के कर्मचारी, सदस्य एवं अभिकर्ताओं ने भाग लिया। जिला अधिकारी शैलेंद्र माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। महेंद्रसिंह ने संचालन कर समिति की विकास यात्रा के बारे में बताया। आभार शाखा प्रमुख सुशील कुमार जैन ने माना। मनीष सांवेर, हरीश वर्मा, हरिओम पंवार, मनोज बिलावालिय, दीपक माहेश्वरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...