पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुलाधिपति ने कहा था यूनिवर्सिटी से सामाजिक दायित्व निभाने के लिए

कुलाधिपति ने कहा था यूनिवर्सिटी से सामाजिक दायित्व निभाने के लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलाधिपति ने कहा था यूनिवर्सिटी से सामाजिक दायित्व निभाने के लिए

कुछ समय पहले प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के साथ बैठक में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा था कि उसे क्वालिटी एजुकेशन, अच्छे प्लेसमेंट के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाना चाहिए। मार्च में हुए दीक्षांत समारोह में भी कुलाधिपति ने यह बात याद दिलाई थी। इसी के बाद प्रबंधन ने गांव गोद लेने से लेकर अन्य कार्यों में भूमिका निभाने की तैयारी की है। कुलपति प्रो. नरेंद्र धाकड़ का कहना है हम पांच सौ कम्प्यूटर जिले के स्कूलों को देंगे। कम्प्यूटर अच्छी गुणवत्ता वाले हैं।

क्या काम किए जाएंगे

शहर में उन स्थानों पर छात्रों और फैकल्टी से पौधारोपण कराएंगे जहां हरियाली नहीं है।

साल में कम से कम दो बार ब्लड डोनेशन कैंप लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...