इंदौर| महू नाका पर मेडिकल स्टोर संचालित करने वाली व सुदामा नगर निवासी अवनिका श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने राकेश सिसौदिया, हेमंत तोमर, संदीप गवई, विक्रम दवे, राकेश खरतेले और संजय वर्मा उर्फ राहुल के खिलाफ ऋणियों से संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। छत्रीपुरा थाना प्रभारी टीआई कुमरावत ने बताया कि महिला ने पति के इलाज के लिए 10 प्रतिशत ब्याज पर रुपए लिए थे। बीते चार माह से महिला ने रुपए नहीं दिए तो सूदखोर महिला को दुकान व घर पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने दो सूदखोरों से भी मामले में पूछताछ की है।