मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर
धार | वेतन विसंगति, अघोषित कटौती, आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी कराने के विरोध में रविवार से एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 11 अप्रैल को अवगत कराया था। बावजूद इस और ध्यान नहीं दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से संचालित करने वाली जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड ने वैकल्पिक व्यवस्था कर अन्य कर्मचारियों से सेवा ली।