महेश रावला जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष
धार | महेश पाटीदार (रावला) तिरला को धार जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथजी की सहमति एवं पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह नीमखेड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुजीब कुरैशी, पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजुखेडी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम ने की है। जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेशसिंह पटेल ने दी।