नदी को पुनर्जीवित करने के लिए श्रमदान किया
धार | ग्राम देलमी की सादी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बीएसडब्ल्यू के छात्रों, मेंटर्स व ग्रामीणों ने श्रमदान किया। सरपंच गेंदालाल पंचानिया, सामाजिक कार्यकर्ता रवि कटारे, लक्ष्मण पटेल, कीर्तिमान पटेल, पारस बारिया, मुकेश ठाकुर, भारती बारिया, प्रियंका,आरती, जया, संध्या और ग्राम के युवा कार्यकर्ता जयराम डामोर, कीर्तिमान पटेल, विकास पाल, अमित चौहान, युवराज पंचानिया आदि मौजूद थे।