पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जब जब धरती पर पापा बढ़ता है तब तब भगवान धरती पर अवतार लेते है

जब-जब धरती पर पापा बढ़ता है तब-तब भगवान धरती पर अवतार लेते है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड्ढा माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

भास्कर संवाददाता | डही

लड्ढा माहेश्वरी समाज द्वारा चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक पं. चंद्रशेखर पाठक (मथुरा) ने कहा कि प्रभु के आते ही मोह माया के सारे बंधन टूट जाते हैं और मनुष्य संसार रूपी कारागार से मुक्त हो जाता है। जन्मोत्सव में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। माखन मिश्री का भोग लगाया गया।

कथावाचक पंडित पाठक ने ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ भजन की प्रस्तुति दी। पाठक ने कृष्ण जन्मोत्सव पर बोलते हुए कहा कि भगवान भक्तों के हित का ही कार्य करते हैं। जब- जब धरती पर पापा बढ़ता है तब-तब भगवान पाप के संहार के लिए अवतरित होते हैं। शाम 6 बजे महाआरती हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार रात में माहेश्वरी समाजजनों का कथा स्थल पर संगीत निशा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाज के युवक- युवतियों द्वारा गरबा नृत्य के साथ ही अन्य धार्मिक गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई।

सम्मान समारोह 23 को

नागदा| श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर गोशाला रोड गांव में केसरीनंदन द्वार का निर्माण किया है। निर्माण कार्य में जिन भक्तों ने दान स्वरुप राशि भेट की थी, उनका समान समारोह 23 मई को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में रखा है। मुख्य अतिथि विधायक भंवरसिंह शेखावत रहेंगे। आयोजन संकट मोचन बालाजी धाम के श्रद्धालुओं ने रखा है।

खबरें और भी हैं...